Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर BJP कार्यकर्ता घर-घर जा कर करेंगे पार्टी प्रचार

LUCKNOW: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी गंभीरतापूर्वक चुनावी रणनीति पर मंथन कर रही है इसी के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता घर घर जा कर बीजेपी की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को इस बार ऐसे ऐतिहासिक रूप से मनाने का फैसला किया है. जिसके जरिए जनता में संदेश भी जाए और चुनाव का बिगुल भी मजबूती से फूंकते हुए उपलब्धियों को लेकर घर -घर दस्तक देने की मुहिम भी शुरू की जा सके.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती इस बार वृहद तरीके से मनाने का फैसला किया है. इसके लिए यूपी के 1,63,000 बूथों पर इस बार पन्ना प्रमुख और बूथ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके चित्र पर माल्यार्पण करेंगे और भाजपा सरकार में जो अंत्योदय योजना शुरू की है, उसको पंडित दीनदयाल के सपने से जोड़कर लोगों को बताएंगे.

यही नहीं पंडित जी की जयंती से ही यूपी में घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना शुरू करेंगे. इसे हम इस तरह भी कह सकते हैं कि, यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत पंडित दीनदयाल की जयंती से ही शुरू हो गया है, तो गलत नहीं होगा, यानि पंडित दीनदयाल के जरिए संदेश भी दे दिया गया और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए लगा है.

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है. जयंती के अवसर पर राज्य के भीतर सभी बूथों पर 163000 बूथों पर पन्ना प्रमुख और बूथ प्रमुख 24 तारीख को और आज और कल 3 दिन में सभी बूथों पर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा और माल्यार्पण करेगा और पंडित दीनदयाल जी, ने जो अंत्योदय का मंत्र दिया है, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को ऐसे समान करने का काम है, उनको आवास देने का कार्य है, इन सभी योजनाओं को लेकर आदरणीय मोदी सरकार की केंद्र की योजना और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाएगा.

Related Articles

Back to top button