Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
अंतर्राष्ट्रीय

नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए; WHO साइंटिस्ट ने दी दुनिया को चेतावनी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप के उभरने, प्रतिरक्षा को भेदने और अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को लेकर चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने आगाह किया कि कोविड-19 की नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे साक्ष्य लगातार मिल रहे हैं कि ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट- बीए.4 और बीए.5 टीका ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं।

स्वामीनाथन ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमें कोविड-19 की नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। वायरस का प्रत्येक वैरिएंट और संक्रामक तथा प्रतिरक्षा को भेदने वाला होगा। ज्यादा लोगों के संक्रमित होने से बीमारों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ेगी। सभी देशों के पास आंकड़ों के आधार पर उभरते हालात से निपटने की योजना होनी चाहिए।’

स्वामीनाथन ने ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप’ में वरिष्ठ सलाहकार फिलिप शेलेकंस के ट्वीट के जवाब में यह बात कही। शेलेकंस ने कहा, ‘हम कोविड-19 की मृत्यु दर में वैश्विक स्तर पर बदलाव देख रहे हैं। महीनों तक मृत्यु दर में कमी आने के बाद, यह फिर से बढ़ने लगी है।’ उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात नहीं है क्योंकि संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रति ढिलाई वाला दृष्टिकोण अपनाया जा रहा और वैश्विक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम भी सुस्त है।

शेलेकंस ने कहा कि हाई इंकम वाले देशों और मध्यम आय वाले देशों में भी महामारी फैल रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि हाई इंकम वाले देशों में अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान वैश्विक महामारी के उभार के वाहक बन रहे जबकि मध्यम आय वाले देशों में ब्राजील अग्रणी है। उन्होंने कहा, ‘मृत्यु दर तेजी से बढ़ने लगी है।’ शेलेकंस ने कहा कि वैश्विक मृत्यु दर के मामले में अमेरिका और ब्राजील सबसे आगे हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घ्रबेयिसस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह चिंतित हैं कि कोविड​​-19 के बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों पर और दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मौतों के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंतित हूं।’ संगठन ने कहा कि  चार जुलाई से 10 जुलाई के सप्ताह में 9800 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

Related Articles

Back to top button