Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
स्पोर्ट्स

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी

द हंड्रेड के वुमन्स कॉम्पिटिशन (The Hundred Women’s Competition) के 25वें मुकाबले में सदर्न ब्रेव टीम और वेल्श फायर (Southern Brave vs Welsh Fire) की आपस में भिड़ंत हुई। जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने डेनियल वॉट (Danielle Wyatt) के साथ मिलकर सदर्न ब्रेव टीम के लिए तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने वेल्श फायर के गेंदबाजों को धूल चटाई। पहले विकेट के लिए मंधाना और वॉट ने 68 गेंदों में 107 रनों की पार्टनशिप खेली और टीम को 15 चौके और 4 छक्कों के दम पर फाइनल में पहुंचाया।

मंधाना और वॉट के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सदर्न ब्रेव ने वेल्श फायर वुमन को 39 रन से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं सदर्न ब्रेव की टूर्नामेंट में ये छठी जीत है साथ ही 7 मैचों में अब तक 12 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही वह पॉइट्स टेबल पर शीर्ष पर है।

इस दौरान मंधाना ने 3 छक्के लगाए। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं मंधाना द हंड्रेड वुमन्स कॉम्प्टीश 2021 में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके 7 मैच में 6 छक्के हो गए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर डेनियल वॉट हैं जिन्होंने 7 मैचों में 5 छक्के लगाए हैं। बता दें कि डेनियल वॉट वही खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली को शादी का प्रपोजल दे चुकीं हैं।

इंग्लैंड के साउथैम्पटन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद सदर्न ब्रेव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर 100 गेंदों में 4 विकेट पर 127 रनों पर ही सिमट गई।

Related Articles

Back to top button