Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
एजुकेशन

कोरोना काल में हुआ ये बड़ा फैसला, स्कूल फीस में 15% की कटौती का हुआ ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मौजूदा सेशन के लिए स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को इस बाबत जानकारी दी. कोरोना (Corona) के दौरान स्कूली फीस में छूट की लंबे समय से मांग की जा रही है.

महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा, ‘महाराष्ट्र कैबिनेट ने मौजूदा सेशन के लिए आज स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया. इस फैसले से संबंधित विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.’ महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिया है. राजस्थान सरकार भी पेरेंट्स की मांग पर इसी तरह का फैसला ले चुकी है.

मंत्री ने कहा, ‘महाराष्ट्र बोर्ड सहित तमाम शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों ने पहले ही राज्य सरकार को सूचित किया है कि वे फीस में कमी के संबंध में नियमों का पालन करेंगे. सरकार के इस आदेश में माता-पिता और स्कूल प्रबंधन के बीच किसी भी विवाद से बचने के लिए विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाएगा.’ गौरतलब है कि लंबे समय से अभिभावक स्कूलों की फीस में कटौती करने की मांग कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button