Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
Main slideउत्तर प्रदेश

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया

आनन्द  गोपाल  चतुर्वेदी।                            अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। जापान के यामानाशी प्रांत के राज्यपाल कात्रो नागासाकी के नेतृत्व में राजनयिकों और उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा का भ्रमण भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा के ऐतिहासिक महत्व और हाल के बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश इस समय देश को आर्थिक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रहा है। प्रदेश में विभिन्न हाईवे और औद्योगिक परियोजनाएं तेजी से विकसित हो रही हैं, जिससे निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

श्री महाना ने प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान यामानाशी प्रांत के राज्यपाल श्री कात्रो नागासाकी ने श्री महाना को जापान आने के लिए आमंत्रित किया।
भेंट के उपरांत कात्रो नागासाकी ने भारतीय परंपरा के अनुरूप हाथ जोड़कर ‘नमस्ते महाना जी’ कहकर बिदाई ली।
प्रतिनिधिमंडल में यामानाशी हाईड्रोजन कंपनी के एडवाइजर योशिहिको सिमिजू, यामानाशी प्रेफेक्चर के एडवाइजर नरेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Related Articles

Back to top button