Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राष्ट्रीय

Delhi High Court: सभी को जल्द से जल्द लगे कोरोना वैक्सीन, ताकि न जाए किसी की जान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी सामने आई है. हालांकि इस सख्ती में जनता के लिए चिंता भी झलक रही है, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर में न जाने कितने लोगों ने अपनों को खो दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि हम यही उम्मीद करते हैं कि सब लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन मिल जाए.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,489 मामले दर्ज किए गए हैं. इस बीच 15,189 लोग कोकोना से ठीक भी हुए हैं. हालांकि 308 लोगों की जान भी चली गई.

दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 13,72,475 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 12,74,140 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं अबतक इस महामारी की वजह से 20,618 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात ये है कि दिल्ली में सक्रिय केस 77,717 हैं, जिसमें से अधिकांश लोग तेजी से बीमारी से उबर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button