Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय

फिलिस्तीन से जंग में अमेरिका इजराइल के साथ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

वॉशिंगटन। इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच जारी जंग पर अमेरिका (America) का बयान भी सामने आ गया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इजरायल का पक्ष लेते हुए कहा है कि उसे अपनी सुरक्षा का पूरा हक है. एक तरह से बाइडेन ने यह साफ कर दिया है कि वह इजरायल के साथ हैं और यदि भविष्य में दो देशों की यह लड़ाई वैश्विक रूप लेती है, तो यूएस इजरायल के समर्थन में खड़ा होगा. इससे पहले तुर्की ने फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो जाएगा, लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का हक है. जब आपकी सीमा में हजारों की संख्या में रॉकेट आ रहे हों तो आपको अपनी रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे. बाइडेन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ फोन पर बातचीत भी की है.

अमेरिका ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष को खत्म कराने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं. मिस्र और कतर में अपने राजनयिकों को वहां भेजा है. हालांकि, जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए लगता नहीं कि ये जंग जल्द खत्म होने वाली है. इजरायल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब वह अपने ऊपर हुए एक-एक हमले का बदला नहीं ले लेता वह खामोश नहीं बैठेगा. बता दें कि सोमवार शाम से शुरू हुई हिंसा में अब तक 60 से ज्यादा फिलिस्तीन मारे गए हैं, जबकि 6 इजरायलियों की भी मौत हुई है.

उधर, रूस ने कहा है कि संघर्ष का हल निकालने के लिए जल्द से जल्द मध्यस्थों की बैठक होनी चाहिए. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने कहा कि तत्काल एक आपात बैठक बुलाई जानी चाहिए, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और संयुक्त राष्ट्र शामिल हों. लावरोव ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) से बात करने के बाद यह बयान दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि UN इस संबंध में कुछ करेगा.

Related Articles

Back to top button