Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेश

नही रहे देवरिया के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ,हार्ट अटैक से निधन |

देवरिया : इस समय एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है देवरिया की गौरीबाजार सीट से पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का बुधवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। अचानक हुए उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। वह वर्ष 2007 से 2012 तक विधायक रहे।
मूल रूप से गौरीबाजार ब्लाक के असनहर गांव निवासी प्रमोद सिंह सामान्य परिवार से थे। शिक्षा के बाद वह व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई चले गए। अपनी मेहनत से उन्होंने मुंबई में अपना बड़ा व्यवसाय खड़ा कर लिया। व्यवसाय खड़ा करने के बाद वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हो गये। 2005 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव वह गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव पर लड़े और पहली बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में उनकी अच्छी पकड़ रही। 2011 में हुए परिसीमन में गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र समाप्त हो गया तथा उसका अधिकांश हिस्सा देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में आ गया। 2012 का विधानसभा चुनाव वह देवरिया सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।

2012 के चुनाव के बाद वह अपने व्यवसाय में लग गए। इस बीच बसपा से उनकी दूरी बढ़ गयी और बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2017 में उन्होंने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में टिकट की दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया। इसके बाद भी वह भाजपा से जुड़े रहे। पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने पुत्र पंकज सिंह को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाने की तैयारी की, लेकिन पार्टी द्वारा प्रत्याशी न बनाने से वह पुत्र को चुनाव नहीं लड़ा सके। 2022 के चुनाव में वह एक बार देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की देर शाम वह अपने पुत्र पंकज सिंह के साथ लखनऊ से चलकर अपने गांव असनहर पहुचे थे। बुधवार को अपने आवास पर दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा था।

देर शाम तक वह कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच दीपावली की मिठाई वितरित की। रात करीब 7 बजे उन्हें थोड़ी परेशानी महसूस हुई तो घर मे चले गए। कुछ देर बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर कुछ ही देर में राजनीतिक गलियारों में फैल गयी। असनहर स्थित उनके आवास पर क्षेत्रीय लोगों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गयी।

Related Articles

Back to top button