Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अर्ली बिज़नेस

ऑटोमोबाइल एजेंसियों के लिए धनतेरस ने की जम कर धनवर्षा ।

प्रयागराज, धनतेरस पर इस बार दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों की जम कर बिक्री हुई है, शोरुम के मालिकों का कहना है कि स्टाक खत्म होने की वजह से अगले दिन गाड़ियों को ले जाने के लिए कहा गया है ।
धनतेरस के खास दिन पर वाहनों की जबर्दस्त मांग के बीच ऑटोमोबाइल एजेंसियां आठ सौ चार पहिया वाहन ही ग्राहकों को दे पाईं। देर रात तक 200 ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में 200 करोड़ का कारोबार हो चुका था।

इसी प्रकार मंगलवार रात तक आठ हजार टू व्हीलर बिक चुके थे। शोरूमों में स्टॉक समाप्त होने के कारण सैकड़ों ग्राहकों से बुधवार को डिलीवरी लेने के लिए कहा गया। ऑटोमोबाइल कारोबारी देवर्षि अग्रवाल ने बताया कि इस साल फोर व्हीलर की मांग अधिक है, लेकिन शोरूम में स्टॉक नहीं होने से ग्राहकों को निराश होना पड़ा। सीमित ग्राहकों को डिलीवरी दे सके।

मारूति की अलग-अलग श्रेणी में 500 से अधिक गाड़ियां डिलीवरी का दावा किया गया। इससे अधिक लोगों को स्टॉक आने पर डिलीवरी का आश्वासन दिया गया। टू व्हीलर का बाजार इसबार भी झूमता रहा। यूनाइटेड ऑमोबइल के ऋषि गुलाटी ने बताया कि लोगों ने टू व्हीलर में सभी रेंज की गाड़ियां खरीदीं। आमिर इकबाल के अनुसार पौने दो सौ ई रिक्शा बिके। ट्रैक्टर, ट्रक और बसों की भी अच्छी बिक्री हुई है।

दो हजार फोर व्हीलर की थी मांग

शोरूमों में वाहन होते तो इस साल बिक्री का नया कीर्तिमान बन सकता था। ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने बताया कि इस साल दिवाली पर दो हजार से अधिक फोर व्हीलर की मांग थी। कंपनियां गाड़ियां सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। महंगे और नई रेंज की कई कारें बहुत सीमित संख्या में आई थीं।

सीएनजी वाहनों की मांग नहीं हो पाई पूरी

इस बार धनतेरस पर लोग सीएनजी वाहन की मांग कर रहे थे। ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को देखते हुए 50 फीसदी ग्राहकों ने सीएनजी वाहन की मांग की थी। खास दिन पर सिर्फ पांच फीसदी सीएनजी वाहन ग्राहकों को मिल पाई।

महंगी कार-बाइक की रही मांग

लोगों ने महंगे वाहनों की जमकर खरीदारी की। कारों में 10 लाख से अधिक कीमत वाली गाड़ियां 250 से अधिक बिकी हैं। टू व्हीलर में भी तीन हजार से अधिक वाहन एक लाख से अधिक कीमत वाले बिके हैं।

वाहनों का कारोबार

वाहन संख्या रुपया

फोर व्हीलर (घरेलू): 800 80 करोड़

टू व्हीलर : 10,000 75 करोड़

भारी वाहन : 175 35 करोड़

ई रिक्शा : 275 4 करोड़

थ्री व्हीलर 100 5 करोड़

Related Articles

Back to top button