Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
भक्ति पोस्टराष्ट्रीय

आज से दर्शन के लिए खुला राम मंदिर, लंबी कतार में रामलला के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालु

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
अयोध्या। अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के बाहर पहुंचे हैं। श्री राम के दर्शन करने वालों का रेला लगा हुआ है। राम मंदिर पहुंचकर भक्ति जल्द से जल्द रामलला का दर्शन करने के लिए उत्साहित है।

राम मंदिर के बाहर खड़े होकर भक्तों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। नारे लगाते हुए ही मंदिर के अंदर भक्त दाखिल हुए। रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचना और यहां जुटने का सिलसिला लगातार जारी है। राम मंदिर में दर्शन करने के लिए अयोध्या के स्थानीय निवासी भी पहुंच रहे है।

मंगलवार की सुबह से ही प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर बने भव्य मंदिर में भारी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटने लगे हैं। श्रद्धालुओं की मंदिर के बाहर लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है। राम मंदिर की मुख्य द्वार के बाहर देर रात से ही भक्तों ने लंबी लाइन लगानी शुरू कर दी। रामलला के दर्शन करने के लिए दो बजे से ही भक्तों ने मंदिर के बाहर जमावड़ा लगना शुरू कर दिया। राम मंदिर के बाहर खड़े होकर भक्तों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। नारे लगाते हुए ही मंदिर के अंदर भक्त दाखिल हुए। रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचना और यहां जितने का सिलसिला लगातार जारी है।

स्थानीय और अन्य राज्य के लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार देर रात को ही मंदिर परिसर की ओर जाने वाले राम पथ पर मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूलों से सजाए द्वार के समीप बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को बताया कि मंदिर मंगलवार से खुलेगा।

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां भक्तों का रेला लगने लगा। उद्घाटन के बाद आने वाले 2 सप्ताह तक होटल की बुकिंग भी 80% तक हो चुकी है। अयोध्या में होटल बुकिंग बहुत तेजी से बढ़ रही है। अयोध्या में 5 गुना तक इजाफा होटल बुकिंग में हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या की लग्जरी कमरों का किराया एक लाख रुपये तक पहुंच गया है। किराए में अत्यधिक बढ़ोतरी होने के बाद भी होटल बुकिंग में कमी नहीं हो रही है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button