Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
राष्ट्रीय

जल्द होगी यूपी-बिहार में बारिश, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली।  देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में कम बारिश से सूखाड़ का संकट गहराने लगा है। हालांकि, 16 जुलाई के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है। उत्तरी ओडिशा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा चल रही है। इससे अगले 3-4 दिनों में मध्य, दक्षिण-पश्चिम भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि ओडिशा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 मिमी / दिन से अधिक वर्षा संभव है। इन इलाकों में मंगलवार से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और शनिवार से एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है।

16 जुलाई यानी आज के लिए जारी मौसम अपडेट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

आज पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूरे महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पूरे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ व्यापक बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में गरज के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button