Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
अंतर्राष्ट्रीय

शिंजो आबे पर हुआ जानलेवा हमला, वर्तमान PM हुए भावुक बोले- बचाने की हरसंभव हो रही कोशिश

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लेकर जापान के PM फुमिओ किशिदा ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी हालत बेहद नाजुक है. उन्होंने बताया कि शिंजो को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि ये बर्बरता पूर्ण हमला था. ऐसी वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

मीडिया से बात करते हुए जापान के प्रधानमंत्री ने कहा फुमिओ किशिदा ने कहा, ‘ये बर्बर और दुर्भावनापूर्ण घटना है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं. इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.’ पीएम किशिदा ने कहा, ‘मैं इस घटना की कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं.’

शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले पर व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि वो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. बयान में कहा गया है कि व्हाइट हाउस शिंजो के परिवार और जापान के लोगों के साथ खड़ा है.

बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में जानलेवा हमला हुआ. जब वो भाषण दे रहे थे तो हमलावर ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है. उसकी पहचान 41 साल के यामागामी तेत्सुया के रूप में हुई है. हमले के बाद शिंजो को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है उनकी हालत गंभीर है.

 

 

Related Articles

Back to top button