Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

देश में 2 महीने बाद सबसे कम कोरोना मामले आए सामने

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में आती दिख रही है. महामारी के संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है. भारत में अब बीते 24 घंटे में पिछले 2 महीने में सबसे कम नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) भी लगातार बढ़ रहा है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 1.14 लाख नए कोरोना केस (New Corona Case) सामने आए हैं. जबकि 26 सौ से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. शनिवार को पिछले 24 घंटे का यही आंकड़ा 1.20 लाख था. हालांकि कोरोना संक्रमण से हो रही मौत के ग्राफ में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

देश में इसी दौरान करीब 1,89,232 लोग ठीक हुए . वही स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से 2677 मरीजों की मौत हुई. देश में इसी तरह अब तक कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 पर पहुंच गया है.

देश में कुल संक्रमित: 2,88,09,339
देश में कुल ठीक हुए: 2,69,84,781
कोरोना से कुल मौत:  3,46,759
बीते 24 घंटे में आए कुल केस- 1,14,460
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 2,677

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का क्या हाल है-पढ़ें 

दिल्ली में भी कोरोना वायरस (Corona in Delhi) की रफ्तार लगातार कम हो रही है. शनिवार को बीते 24 घंटों में कोविड के 414 नए मामले सामने आए थे. वहीं दिल्ली के एक्टिव मामलों की संख्या तो 15 मार्च के बाद सबसे कम हो गई थी. दिल्ली का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.53 फीसदी है.

Related Articles

Back to top button