Breaking
भाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरी
Breaking Newsझारखंडबिहारराज्य

विश्व नदी दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए देवघर के राजेंद्र

 देवघर :- प्रकृति मनुष्य की पालनहार है परंतु जिस प्रकार प्रकृति से खिलवाड़ हो रहा है और यदि हम इसी प्रकार पर्यावरण प्रदूषित करते रहे तो मनुष्य का विनाश भी नजदीक है अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए मनुष्य को जागरूक होना अति आवश्यक है । जागरूकता को फैलाने और बढ़ाने के लिए एक अभियान के तहत यह कार्य संपन्न किया गया। विश्व नदी दिवस के अवसर पर पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित पानी रे पानी अभियान चलाया गया था के तहत देवघर निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता राजेंद्र कुमार साव को सम्मानित किया गया।

अभियान के तहत चौसा बक्सर से पटना तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इसका समापन समारोह एनआइटी घाट पटना में किया गया। समारोह के दौरान दीपक कुमार सिंह, प्रधान सचिव (पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार) चंद्रशेखर सिंह जिलाधिकारी पटना, पंकज दीक्षित निदेशक,उद्योग विभाग व कार्यक्रम के संयोजक पंकज मालवीय की ओर से राजेंद्र को सम्मानित किया गया। साइकिल यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटकों का नेतृत्व राजेन्द्र ने किया था। रास्ते में उनकी टीम ने कुल 11 विद्यालय में 6200 बच्चों के बीच नुक्कड़ नाटक करके पर्यावरण,जल संरक्षण का संदेश दिया। 2300 ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया। 650 ग्रामीणों से इस विषयों पर संवाद किया गया। 35 से 40 गांव की यात्रा की गई।

साइकिल यात्रा के दौरान कुल 100 की संख्या में पौधारोपण किया गया। नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण व जल बचाओ संबंधित लोकगीत, स्लोगन, नारा के माध्यम से लोगों को संदेश देने का काम किया गया। राजेन्द्र ने कहा कि जो हमारे पूर्वजों ने उपहार स्वरूप दिया है। उसकी रक्षा करना धर्म है। राजेन्द्र कुमार के अलावा देवघर से एएस महाविद्यालय देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक संतोष कुमार, पानी रे पानी के सक्रिय सदस्य जितेंद्र कुमार, दिनेश पांडेय भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button