Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
स्पोर्ट्स

इंग्लैंड का ये खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टेस्ट मैच से हुआ बाहर

ENG vs IND 3rd Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि वुड तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट नहीं है. इंग्लैंड के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पिछले मुकाबले को गंवा चुकी है और पांच मैचों की सीरीज में पिछड़ गई है.

 

 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी कर कहा, “वुड टीम के साथ लीड्स में साथ होंगे और रिहेबिलिटेशन में रहेंगे. तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद उनकी चोट की स्थिति देखी जाएगी.” मार्क वुड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे. उन्हें ऋषभ पंत के शॉट पर बाउंड्री रोकने के प्रयास के दौरान चोट लगी थी.

Related Articles

Back to top button