Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मनाया सेना के जवानो के साथ दिवाली, बोले- सेना ही मेरा परिवार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को करगिल पहुंच कर भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का जश्न (Diwali Celebration) मनाया. इस दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सेना (Indian Army) के जवान ही मेरा परिवार हैं और इससे बेहतर दिवाली और कहां हो सकती है. बता दें कि पीएम मोदी सरहदों पर देश की शुरक्षा में तैनात जवानों की दिवाली को खास बनाते रहे हैं और लगातार 9वीं बार सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे. पीएम मोदी के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Army Chief General Manoj Pande) भी करगिल पहुंचे.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इससे पहले 8 बार जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने 23 अक्टूबर 2014 को सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. इसके बाद पीएम मोदी ने 11 नवंबर 2015 को पंजाब में, 20 अक्टूबर 2016 को हिमाचल के किन्नौर में, 18 अक्टूबर 2017 को जम्मू-कश्मीर के गुरेज में, 7 नवंबर 2018 को उत्तराखंड के हर्षिल में, 27 अक्टूबर 2019 को राजौरी में एलओसी, 14 नवंबर 2020 को जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर और 4 नवंबर 2021 को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दिवाली मनाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और खुशी और समृद्धि लाने की कामना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. मैं आशा करता हूं कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएं.’

इससे पहले रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अयोध्या में हुए दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) में शामिल हुए थे, जहा करीब पौने 16 लाख दीये जलाए गए थे. दीपोत्सव में भाग लेने से पहले पीएम मोदी ने रामलला की पूजा अर्चना भी की थी. इसके बाद उन्होंने भगवान राम के राज्याभिषेक के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा लेजर शो और आतिशबाजी भी देखी थी.

Related Articles

Back to top button