Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

फिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। दक्षिणी फिलीपींस का मिंडानाओ क्षेत्र सोमवार सुबह भीषण भूकंप के झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप के तुरंत बाद समुद्र में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठने की पुष्टि हुई है। भूकंप के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (Phivolcs) के अनुसार, यह शक्तिशाली भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर आया।

केंद्र और गहराई: भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से महज 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। जमीन के भीतर इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके बेहद विनाशकारी और दूर तक महसूस किए गए।

पड़ोसी देशों में भी असर: फिलीपींस के अलावा इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए, जिससे वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं या अंदरूनी इलाकों में सुरक्षित पहुंच जाएं।’’ ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में सुनामी की कुछ लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

फिलीपींस ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ (Pacific Ring of Fire) पर स्थित होने के कारण भूकंप और ज्वालामुखी के प्रति बेहद संवेदनशील है। 7.8 तीव्रता का यह भूकंप एक बड़ी तबाही का कारण बन सकता था, लेकिन समय रहते जारी की गई सुनामी की चेतावनी और प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़े हादसे को टालने की कोशिश की जा रही है। अगले कुछ घंटे तटीय इलाकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button