Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
अर्ली बिज़नेसउत्तर प्रदेश

सोना खरीदारों के लिए ज़बरदस्त मौक़ा दिवाली जगमगाये सोने के साथ |

नई दिल्ली ;. दिवाली में अब अपने परिजनों को दे सोना उपहार ,क्योकि दिवाली से पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. आज मल्टी काॅमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई है. 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold rate) में आज 0.93 फीसदी की गिरावट है. आज बुधवार (3 नवंबर) को सोना 448 रुपये सस्ता हुआ है. इसी के साथ आज से ठीक दिवाली के एक दिन पहले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 47, 513 पर आ गया है. वहीं, आज चांदी के दाम में भी गिरावट नजर आ रही है. आज चांदी की कीमत 0.04 फीसदी गिरी है. इस गिरावट के बाद आज चांदी की कीमत 63,200 रुपये हो गई.
3000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना
आपको बता दें कि पिछले साल दिवाली के दौरान सोने की कीमत 50,625 रुपये/ग्राम थीं, आज सोना 47, 513 पर है. ऐसे में आज सोना आपको रिकाॅर्ड लेवल से करीबन 3000 रुपये सस्ता मिल रहा है. जैसा कि हम जानते हैं कल गुरुवार (04 नवंबर)को दिवाली है. इस दौरान सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. यह समय ऐसा होता है जहां ज्यादातर भारतीय सोने की खरीदारी करते हैं. ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. यानी आज आपको सोना खरीदना सस्ता पड़ सकता है.
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Security) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्‍स पर गोल्‍ड के भाव में 0.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से मिले तेजी के संकेतों के कारण गोल्‍ड के भाव में कमी दर्ज की गई है. वहीं, अमेरिकी बॉल्‍ड यील्‍ड में उछाल और मजबूत डॉलर की मांग के कारण भी सोने के दाम में गिरावट आई है.
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.
इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

 

 

Related Articles

Back to top button