Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के रंजीत सागर डैम में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crashes) हो गया. हेलिकॉप्टर पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा के पास कठुआ जिले के पुरथु बसहोली इलाके में रणजीत सागर डैम में गिरा है. हालांकि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और यह कहां जा रहा था, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हादसे के बाद भारतीय सेना (Indian Army) के बचाव दल की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और पंजाब व जम्मू कश्मीर एसडीआरएफ की भी टीम बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है.

इसी साल मई में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का MIG-21 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी. हादसा मोगा शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां के निकट हुआ था और इसके बाद चारों तरफ आग ही आग फैल गई थी. हादसे से पहले विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button