Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
अंतर्राष्ट्रीय

भारत की चीन पर होगी कड़ी नजर, इजरायली हेरॉन ड्रोन होंगे LAC पर तैनात

नई दिल्ली: पिछले करीब डेढ़ साल से पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सुरक्षाबलों (Indian Security Forces) की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने जा रहा है. दरअसल, भारतीय सेना को चीन से लगनी वाली सीमा पर निगरानी रखने में विशेष मदद मिलने वाली है. जल्द ही इजरायल (Israel) के हेरॉन ड्रोन (Heron Drone) भारत को मिल जाएंगे. इस ड्रोन के जरिए सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और लद्दाख में और पैनी निगरानी कर पाएंगी. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से ड्रोन की डिलीवरी में देरी हुई है.

सूत्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते हुई देरी के बावजूद भारतीय सुरक्षा बलों को चार इजरायली ड्रोन जल्द मिलने जा रहे हैं. जो लद्दाख और एलएसी से लगते हुए अन्य इलाकों में तैनात किए जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि जो ड्रोन जल्द भारत आ रहे हैं वो मौजूदा हेरॉन ड्रोन से ज्यादा एडवांस हैं और पिछले वर्जन के मुकाबले इनकी एंटी-जैमिंग क्षमता कहीं ज्यादा बेहतर है.

 

Related Articles

Back to top button