Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
उत्तर प्रदेश

शिवपाल ने किया अखिलेश पर हमला, बोले- नेता जी को अपमानित करने वाले का कर रहे समर्थन

लखनऊ। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav ) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह नियति की अजीब विडंबना है कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने हम सभी के अभिभावक और प्रेरणा और ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेता जी को उनके रक्षा मंत्री काल में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम ना मिला.

शिवपाल सिंह यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि ‘मैं आपका (अखिलेश यादव) और समाजवादी पार्टी के शुभचिंतकों का ध्यान एक बेहद गंभीर व संवेदनशील विपय़ की और दिलाना चाहता हूं. यह नियति की अजीब विडंबना है कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने मुलायम सिंह यादव को पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईसआई का एजेंट बताया था’.

उन्होंने पत्र में आगे लिखा-  ‘यह दूर्भाग्यपूर्व है कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम न मिला. यह कहते हुए मुझे दुख और क्षोम हो रहा है कि जो समाजवादी कबी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे, आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं. ऐसा लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बनकर रह गई है’.

उन्होंने लिखा-‘ प्रिय अखिलेश जी मुझे अपनी सीमाएं पता है, आप समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं. ऐसे में मेरा सुझाव है कि उपरोक्त बिंदुआं के आलोक में फैसले पर पुनर्विचार करें’.

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीते शुक्रवार को एक अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर शेयर किया था. शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जिन्हें आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं,श्री मुलायम सिंह यादव जी के लिए दिये बयान पर क्या कहेंगे!’. अखबार में छपी खबर के मुताबिक यशवंत सिन्हा उस समय बीजेपी नेता थे. मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

अखबार की कटिंग में लिखा है कि पटना के बीजेपी ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि एक खुफिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो रही है कि सीधे तौर से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े हैं.सिन्हा आगे दावा करते हैं, ‘एक फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय में है जिसमें मुलायम सिंह यादव के ISI एजेंट से सीधे जुड़े होने की बात लिखी है’.

Related Articles

Back to top button