Breaking
देश संसद से चलेगा,सड़क से नहीं- रविशंकर प्रसाददिल्ली पुलिस ने साउथ एवन्यू से ममता बनर्जी को डिटेन कियाराहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं-बीजेपीबृंदा करात समेत कई लेफ्ट के नेता गिरफ़्तारदिल्ली- CJP के 500 से ज़्यादा समर्थक हिरासत में लिए गएदिल्ली- काँग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शनCJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ़्लाइट में किया गिरफ्तारINDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ा
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

रोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 34वां वनडे शतक जड़ा. इसके साथ ही वे लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.

39 साल और 80 दिन की उम्र में शतक लगाकर रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक जड़ने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 38 साल 327 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. बतौर भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित के अब 46 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं, जो सचिन तेंदुलकर (45) से अधिक हैं.

रोहित शर्मा अब इंग्लैंड में 1,500 वनडे रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली (1419 रन) और केन विलियमसन (1393 रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.इतना ही नहीं, इंग्लैंड में रोहित के नाम अब 8 वनडे शतक दर्ज हैं. इस सूची में केवल जो रूट (10 शतक) उनसे आगे हैं, जबकि उन्होंने मार्कस ट्रेस्कोथिक (8 शतक) की बराबरी कर ली है.

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवरों में 387/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है.इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 141 रन और जैकब बेथेल ने 91 रनों की तूफानी पारियां खेलीं. रोहित शर्मा के अब कुल 51 अंतरराष्ट्रीय शतक (34 वनडे, 12 टेस्ट और 5 टी20) हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button