Breaking
MEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्त
मनोरंजन

इस हाल में नजर आए कपिल शर्मा विवाद थमने के बाद

नई दिल्ली। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों खूब विवादों में छाए हुए हैं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर उनके शो को बॉयकॉट करने तक की मांग उठी थी. लेकिन खुद अनुपम खेर (Anupam Kher) ने मामले को लेकर सफाई दी तो अब जाकर कपिल शर्मा की जान में जान आई. कपिल शर्मा अब बिल्कुल एनर्जेटिक मूड में आ गए हैं और खुद को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर हो गए हैं.

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनका शो आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बना रहता है, लेकिन इस बार तो कपिल भी और उनका शो भी विवादों के घेरे में आ गया था. जी हां, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के प्रमोशन ना करने को लेकर उनकी चिंताएं बढ़ गई थीं. इस दौरान सोशल मीडिया पर अनुपम खेर द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने खुद ही शो में जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद ही कपिल चैन की सांस ले पाए.

इस विवाद के बाद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) में जोश भर गया है या यूं कह सकते हैं कि कपिल शर्मा अपने सेट पर आए फिट एक्टर्स को देख उन्हें भी फिट होने का जोश चढ़ गया है. फिल्हाल तो हाल ही में कपिल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस वीडियो को देख फैंस भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं एक फैन ने कहा भाई इस बार 6 पैक बनाकर ही रहेंगे. तो दूसरी बार लिखा- क्या बात है कपिल इस बार लगता है कर ही लोगे. बता दें कि कपिल के दो छोटे बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा जिसकी तस्वीर वे आए दिनों सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

आपको बता दें, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया है. निर्देशक के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी. इस विवादित मुद्दे पर अनुपम खेर का बयान सामने आया है. एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता कहते हैं कि वह ‘द कपिल शर्मा’ शो पर अपनी फिल्म का प्रचार नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह एक गंभीर फिल्म है और द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है. बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर घाटी पर हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है. कपिल ने ट्विटर पर अनुपम का इंटरव्यू क्लिप साझा किया और लिखा, ‘मेरे खिलाफ सभी झूठे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद पाजी (अनुपम खेर) और उन सब दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी. खुश रहें, मुस्कुराते रहे.’

Related Articles

Back to top button