Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

मलाला यूसुफजई हुई एक से दो,साँझा की अपनी शादी की तस्वीरें।

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को पुष्टि की है कि उन्होने विवाह कर लिया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया, ट्विटर पर अपने शौहर मलिक असर के साथ की अपनी तस्वीरें पोस्ट कर निकाह होने की जानकारी दी ।

मलाला ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करने के साथ लिखा, “आज का दिन मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए भागीदार बनने के बंधन में बंध गए। हमने बर्मिंघम में अपने परिवारों के साथ घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया।” मलाला आगे लिखती हैं कि कृपया हमें अपनी प्रार्थनाएं भेजें। हम जीवन में एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।
उल्लेखनीय है कि 24 वर्षीय मलाला यूसुफजई लड़कियों की शिक्षा के लिए पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इतिहास में सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता भी। वर्ष 2012 में उन्हें तब वैश्विक पहचान मिली जब लड़कियों के लिए शिक्षा के मूल अधिकार की वकालत करने के लिए उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में तालिबान द्वारा उन्हें गोली मारी गई थी। मलाला पर हमले के कारण पाकिस्तान ने अपना पहला शिक्षा का अधिकार विधेयक बनाया। वहीं, खुद पर हुए हमले और उसके बाद के हालात के बारे में मलाला ने एक पुस्तक भी प्रकाशित की, जिसका टाइटल था ‘आई एम मलाला’। इतना ही नहीं मलाला यूसुफजई ने 16 साल की उम्र में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय में ‘शिक्षा में लैंगिक समानता’ विषय पर भाषण भी दिया है।

Related Articles

Back to top button