Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
मनोरंजन

मिलिंद गाबा नें बनाया अक्षरा सिंह कों अपनी गर्लफ्रेंड

मनोरंजन: बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है। बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है जहां घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते जीशान खान ने अपनी पार्टनर को छोड़कर दिव्या अग्रवाल के साथ अपना नया कनेक्शन बनाया था और अब उनके बाद घर में एक और नई जोड़ी बन गई है और ये नई जोड़ी है पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कीदरअसल नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल ने अपने-अपने पार्टनर को छोड़कर एक-दूसरे के साथ नया कनेक्शन बनाया और इस चीज ने सिर्फ प्रतीक सहजपाल और अक्षरा सिंह के प्रशंसकों का ही नहीं बल्कि मिलिंद गाबा के प्रशंसकों को भी पूरी तरह से चौंका दिया। प्रतीक सहजपाल को उनके ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अक्षरा को धोखा देने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। बिग बॉस ओटीटी के घर में ये ट्विस्ट आया एक कनेक्शन टास्क के साथ।बिग बॉस के घर में जब भी कोई नया टास्क खेला जाता है तो उसका घर वालों के रिश्तों पर सीधा असर पड़ता है। इस हफ्ते भी घर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां बिग बॉस ने ‘गेम ऑफ हार्ट्स’ का नया टास्क घरवालों को दिया। इस टास्क को घर की महिला प्रतियोगियो को करना था। उन्हें वो दिल शेप में बना कार्ट बोर्ड शीट उस एक लड़के को देना था जिसके साथ वो उस घर में अपना नया कनेक्शन बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही घरवालों के पास ये भी विकल्प था कि अगर वो अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं तो वो रह सकते हैं।प्रतीक ने अक्षरा को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया। नेहा भसीन ने टास्क के दौरान प्रतीक से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। प्रतीक ने बिना समय गवाएं नेहा भसीन द्वारा दिए गए दिल को स्वीकार करते हुए उनके साथ घर में नया कनेक्शन बना लिया। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने भी मिलिंद गाबा से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। हालांकि मिलिंद गाबा के प्रशंसक जहां इस टास्क से काफी खुश थे तो वही प्रतीक सहजपाल ने प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अक्षरा को कनेक्शन के रूप में धोखा देने के लिए बहुत खरी खोटी सुनाई।

Related Articles

Back to top button