Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

योगी का विपक्ष पर हमला- पहले माफियाओं के पीछे चलती थी सत्ता, अब चलता है बुलडोजर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को माफियाओं पर निशाना साधा है. योगी ने माफियाओं की अवैध कमाई पर रोक लगाने का दावा किया है और कहा कि माफिया अब यूपी को छोड़ने पर मजबूर हुए हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पहले ‘माफिया’ सत्ता का संचालन करते थे और सत्ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुलडोजर चलता है तथा ये माफिया उत्तर प्रदेश की धरती को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं. माफियाओं के खिलाफ हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा.’ साथ ही योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वर्ष 2017 से पहले हर गरीब को मिलने वाला राशन क्यों नहीं मिल पाता था? क्योंकि तब प्रदेश में शासन करने वाले लोग और शागिर्द माफिया गरीबों का राशन हजम कर जाते थे.’

योगी ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता. अगर निगला तो वो जेल जरूर जाएगा.

साथ ही योगी ने ये भी कहा, ‘आज अगर कोई भी नौकरी को नीलाम करने का प्रयास करेगा तो वह नौकरी को नहीं, लेकिन अपने घर को जरूर नीलाम करा देगा.’ कोरोना के नियंत्रण होने पर योगी ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी नियंत्रण में है. कोरोना के भूत को यूपी ने बोतल में बंद करके रख दिया है.

Related Articles

Back to top button