Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
अंतर्राष्ट्रीय

मंगोलिया में हैरान रह गये कोविड एक्सपर्ट, 7 उदबिलाव हुए कोरोना संक्रमित

उलानबटोर। मंगोलिया (Mongolia) के नेशनल सेंटर फॉर जूनोटिक डिजीज (NCJZD) ने कहा कि मंगोलिया में सात उदबिलाव के कोरोना संक्रमित (Beavers in Mongolia tested positive for COVID-19) होने की पुष्टि हुई है. देश में किसी जानवर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण पाए जाने का ये पहला मामला है.

एनसीजेडडी के निदेशक न्यामदोरज सोगबद्रख ने स्थानीय मीडिया को बताया, राजधानी उलानबटोर (Ulanbatore) के पर्यावरण विभाग में उदबिलाव ब्रीडिंग सेंटर के कर्मचारियों ने अगस्त में कोविड टेस्ट किया था. उसके बाद, 7 उदबिलाव में डेल्टा वेरिएंट का पता चला. वहीं न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ में भी मंगोलिया के जानवरों में कोविड-19 होने की पुष्टि की गई है.

चीन के मीडिया हाउस सीजीटीएन (CGTN) में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जू के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित उदबिलावों में खांसी, बहती नाक, चिपचिपी आंखें जैसे लक्षण दिखाई दिए. ये सभी जानवर फिलहार कोरोना निगेटिव हो चुके हैं. इस कोरोना महामारी का संक्रमण राजधानी उलानबटोर समेत देश के सभी 21 प्रांतों में मिला है. वहीं खतरनाक डेल्टा वेरिएंट की बात करें तो वो भी पूरे देश में फैल चुका है.

Related Articles

Back to top button