Breaking
राहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीट
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी किया कृषि कानून वापस, आसिम आज़मी।

मुंबई : महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मोदी सरकार के कृषि कानून वापस लेने पर चुटकी लेते हुए कहा कि किसान कानून वापस लेने का फैसला करना मोदी सरकार की विवशता हो गई थी। इसका एलान उत्तर प्रदेश और अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए किया गया।

इससे पता चलता है कि सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी हुई है।

अबू आसिम सोमवार को यूपी के मऊ जिले में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि किसान कानूनों की वापसी के एलान से योगी सरकार को कोई राजनैतिक फायदा नहीं मिलने वाला है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अवगत हो चुकी है।

सूबे में सपा की सत्ता में वापसी तय है और अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में सूबे को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए जनता तत्पर है। सीएए की बाबत पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में व्यवस्था संविधान के अनुसार चलती है और सभी को अपने धर्म के अनुसार रहने की आजादी है।
ओवैसी धर्म के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं मुस्लिम मतों के बिखराव पर कहा कि इसे रोकने के लिए हम जैसे लोग जनता के बीच निकले हैं। कहा कि ओवैसी धर्म के नाम पर डराकर मुसलमानों का वोट चाहते हैं, लेकिन मुसलमान समझ चुका है और भाजपा को फायदा पहुंचाने वाली ताकतों को पहचान चुका है। वह किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button