Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राष्ट्रीय

ताउते तूफ़ान से बर्बादी के लिए पीएम मोदी ने गुजरात के लिए किया 1000 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) से बुरी तरह प्रभावित गुजरात के 3 जिलों और केंद्र शासित प्रदेश दीव में भीषण तबाही के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) और राज्य प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में नुकसान के आकलन और राहत कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बैठक के दौरान राज्य भर में चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने चक्रवात की ताबाही से प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की. राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ केंद्र सरकार देगी. नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए मंत्रियों का एक दल राज्य का दौरा करेगा. केंद्र ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री ने गुजरात में Covi-19 की स्थिति का भी जायजा लिया.

चक्रवात ताउ-ते (Cyclone Tauktae) के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. राज्य सरकार द्वारा केंद्र को आकलन भेजने के बाद सभी प्रभावित राज्यों को तत्काल वित्तीय सहायता दी जाएगी. प्रधान मंत्री ने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. अनुग्रह राशि केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली में दी जाएगी.

आपको बता दें,कि PM मोदी ने चक्रवात ताउ-ते से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज गुजरात का दौरा किया. प्रधानमंत्री ने गुजरात और दीव के ऊना (गिर-सोमनाथ), जाफराबाद (अमरेली), महुआ (भावनगर) में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद, उन्होंने गुजरात और दीव में किए जा रहे राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा के लिए अहमदाबाद में एक बैठक की अध्यक्षता की.

Related Articles

Back to top button