Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

रिलायंस जियो की रफ्तार को लगा ब्रेक, 42.48 करोड़ ग्राहक घट कर बचे 1.9 करोड़।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को सितंबर 2021 में 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवा देने पड़े जबकि कंपनी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने इस दौरान 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए है, वहीं, वोडाफोन आइडिया (वीआई) के कनेक्शनों की संख्या भी 10.77 लाख घट गई। यह जानकारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से मिली है।आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सितंबर तक 42.48 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे। लेकिन सितंबर माह के दौरान उसने 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवा दिए। इस बीच, एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.44 करोड़ हो गई, जो अगस्त में 35.41 करोड़ थी। समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों में 10.77 लाख की गिरावट आई। इस तरह उसके ग्राहकों का आंकड़ा घटकर 26.99 करोड़ रह गया।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए ग्राहकों की संख्या में आई गिरावट का जिक्र किया था। आकड़ों के अनुसार, सितंबर में कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या घटकर 116.60 करोड़ पर आ गई। यह आंकड़ा अगस्त में 118.67 करोड़ का था।

शाओमी इंडिया के उप-ब्रांड रेडमी इंडिया ने अपने आगामी रेडमी नोट 11 टी 5जी स्मार्टफोन के लिए 5जी परीक्षण को रिलायंस जियो से हाथ मिलाया है। बयान के अनुसार, अपने उपकरणों की क्षमता और प्रदर्शन के आकलन के लिए दोनों कंपनियों ने एकल लैब परीक्षण किया है। इस दौरान विभिन्न परिदृश्यों में मोबाइल उपकरणों का परीक्षण किया गया। शाओमी इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मुरलीकृष्णन बी ने कहा, ”हम भारत में पहली कंपनियों में से हैं जिसने 2017 में रेडमी नोट 4 को उतारकर लोगों के हाथ में 4जी स्मार्टफोन थमाया था।”

उधर, एयरटेल ने सोमवार को विभिन्न प्रीपेड पेशकश के लिए टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसमें टैरिफ वॉयस प्लान, असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप अप शामिल हैं। शुरुआती स्तर के वॉयस प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के ज्यादातर मामलों में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी है। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी के भारत में 32.3 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। कंपनी ने डेटा टॉपअप प्लान के टैरिफ में 20-21 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की।

Related Articles

Back to top button