Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
महाराष्ट्रलेख

आर्यन केस से हटाए गए समीर, अब समीर की जाँच करेंगे, दिल्ली NCB अधिकारी |

मुंबई : आर्यन केस की जांच कर रहे समीर वानखेड़े खुद संदिग्ध परिस्थितियों में शामिल होने की संभावना मे हुए केस से बाहर आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहे ड्रग्स केस की जांच से मुंबई जोन के एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बाहर कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले की जांच शुरू तो काफी तेजी से की थी, आर्यन खान की गिरफ्तारी भी हो गई थी, लेकिन अब उन्हें केस
से अलग कर दिया गया है.
उनकी जगह एनसीबी के SIT हेड संजय सिंह को बुलाया जा रहा है. वे शनिवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
संजय सिंह 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई अहम पद संभाल रखे हैं. उन्होंने अपना सफर ओडिशा पुलिस में ही बतौर Additional Commissioner शुरू किया था. बाद में वे ओडिशा पुलिस में ही IG की भूमिका में आ गए थे. इसके बाद सीबीआई के लिए संजय सिंह ने काफी काम किया है. वे वहां पर उपमहानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब वर्तमान में संजय सिंह एनसीबी के लिए काम करते हैं. वे उपमहानिदेशक (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत हैं.
बताया गया है कि संजय सिंह का भी कई ड्रग्स केस से गहरा नाता रहा है. उन्होंने भी कई मामलों की जांच की है. इसी वजह से उन्होंने ड्रग-विरोधी टास्क फोर्स का भी नेतृत्व कर रखा है. अब वही संजय सिंह, समीर वानखेड़े की जगह आर्यन खान केस और नवाब मलिक के दामाद वाले मामले की जांच करेंगे. इसके अलावा भी कुछ और संवेदनशील मामले हैं, वो भी अब संजय सिंह के पास चले गए हैं.

इस पूरे एक्शन पर समीर वानखेड़े ने भी अपना पक्ष रख दिया है. उनकी नजरों में उन्होंने खुद ही खुद को ड्रग्स केस से अलग करने के लिए कहा था. उनके मुताबिक वे चाहते थे कि इस मामले की जांच दिल्ली एनसीबी द्वारा की जाए. वहीं उन्होंने आजतक को ये भी बताया है कि वे ड्रग्स को लेकर अपनी जांच जारी रखने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button