Breaking
तमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमसमेयर थी चीन की जासूस! अमेरिका में मचा बवालNEET Paper Leak: केरल में SFI का CAG ऑफिस में घुसकर छात्रों का जोरदार प्रोटेस्टPM मोदी की 7 बड़ी अपील, पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम का दिया सन्देश
Main slideउत्तर प्रदेश

संजय प्रसाद फिर से बनाये गये गृह विभाग के प्रमुख सचिव, 46 IAS अफसरों का हुआ स्थानांतरण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर  सरकार ने शासन में बड़े स्तर पर अपर मुख्य सचिव से विशेष सचिव तक 46 अफसरों का स्थानांतरण किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफ़सर सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग का प्रमुख सचिव का जिम्मा मिला है.

सीएम योगी की 2017 में सरकार के वक्त संजय प्रसाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. वो लगभग चार साल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात थे. 2019 में संजय प्रसाद की यूपी में आते ही उन्हें बड़ा ओहदा मिला और सीएम योगी का प्रमुख सचिव बनाया गया.

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. इसमें 46 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है. जैसा कि पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वैसा ही सामने आया. सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और सीनियर आईएएस संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग के प्रमुख सचिव की कमान दी गई है.

वैभव श्रीवास्तव को सचिव गृह बनाया गया है.अजीत कुमार सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. राजेश कुमार खाद्य एवं औषधि प्रशासन मामलों का आयुक्त बनाया गया है. अखिलेश मिश्रा अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त की कमान संभालेंगे. अटल राय सचिव पंचायती राज बनाए गए हैं.नरेंद्र कुमार पांडे की सचिव ग्राम में विकास विभाग की नियुक्ति की गई है. बृजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं. चंद्रभूषण सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा का प्रभार संभालेंगे. अनुज कुमार झा नगर विकास सचिव का कार्यभार सौंपा गया है. जबकि एमके सुंदरम प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन के पद पर तैनात किए गए हैं.

सीडीओ और डीएम का कामकाज संभाला
लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे ये जिम्मेदारी ले ली गई थी. 1995 बैच के  वरिष्ठ आईएएस अफसर संजय प्रसाद को सीएम योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है.सीएम योगी के साथ हर जगह उनकी झलक मिलती है. संजय प्रसाद सीएम सिटी गोरखपुर में सीडीओ पद पर 1999 से 2001 के दौरान तैनात रहे हैं. लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, गाजीपुर, आगरा, बहराइच और प्रयागराज के जिलाधिकारी के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली. फिर शासन में शीर्ष स्तर पर उन्हें मौका मिला.

Related Articles

Back to top button