Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
अपराधराष्ट्रीय

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार ।

नई दिल्ली : टी 20 वर्ड कप मे जहाँ एक ओर भारत ने इस बार लोगों को निराश किया और लोगों की उम्मीदों पर पूरा नही उतर पाई, लेकिन कुछ ओछी और गंदी मानसिकता को उजागर करती एक वहशी की शर्मनाक हरकत से सारा देश गुस्से में है, हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मात्र 9 माह की बेटी को रेप की धमकी दे डाली, धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने बुधवार को
गिरफ्तार कर लिया है
आरोपी का नाम रामनागेश अलिबथिनी है और उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. 23 वर्षीय रामनागेश अलिबथिनी को मुंबई की सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आरोपी रामनागेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह पहले फूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली और उनके परिवार को धमकियां मिली थीं. ट्विटर पर एक अनजान अकाउंट से विराट कोहली और बॉलीविड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकी मिली थी. जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया था उसे डिलीट कर दिया गया.
कोहली की बेटी को ट्विटर पर रेप की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया था. दिल्ली महिला आयोग की ओर से पुलिस को नोटिस भेजा गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को बेहद ही शर्मनाक करार दिया. स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
कोहली ही नहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी फैन्स का निशाना बनना पड़ा था. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया गया था. लोगों ने धर्म को लेकर उनपर निशाना साधा था. बाद में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शमी के समर्थन में बयान दिया था. उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर किसी पर हमला करना सबसे दयनीय बात है. लोग अपनी कुंठा इसलिए निकालते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि हम क्या करते हैं.

Related Articles

Back to top button