Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आगरा मेट्रो निर्माण कार्य में आई तेजी, जल्द संपन्न होगा कार्य

आगरा : आगरा मेट्रो के फर्राटे भरने में ज्यादा समय बाकी नहीं रहा है इस परियोजना की शुरुआत 2020 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी। ताज ईस्ट गेट स्टेशन फतेहाबाद रोड से चलने वाले इस मैट्रो परियोजना का कार्य प्रगति पर है। प्रायोरिटी स्ट्रेच के 3 किमी एलिवेटेड सेक्शन के लिए 100 पियर्स हैं। मेट्रो परियोजना टीम ने निर्माण शुरू होने के महज 10 महीने में 100 पियर्स का निर्माण पूरा कर लिया। पियर्स, जिन्हें आमतौर पर पिलर्स के नाम से जाना जाता है, मेट्रो के यू-गर्डर्स के लिए मुख्य सपोर्ट स्ट्रक्चर हैं।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा, पियर्स का समय पर निर्माण इंगित करता है कि परियोजना को सटीकता समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया जा रहा है पूरी परियोजना को अत्यधिक सुरक्षा, सटीकता के साथ निश्चित समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाएगा। कॉरिडोर का पहला स्टेशन – ताज ईस्ट गेट – आकार में आना शुरू हो चुका है जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के लिए कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक निर्माण कार्य शुरू होने के साथ-साथ कॉनकोर्स एरिया के लिए डबल टी-गर्डर पहले से ही लगाए जा रहे हैं। बसई मेट्रो स्टेशन का कॉनकोर्स बीम भी डाला गया है स्टेशन क्षेत्र का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके उद्घाटन की तारीख से केवल 10 महीनों में, मेट्रो परियोजना टीम ने 29.4 किलोमीटर लंबे पहले कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड के लिए 616 पाइल, 120 पाइल कैप 102 पियर पूरे किए हैं, जो ताज ईस्ट गेट से लेकर सिकंदरा तक का मार्ग है।

Related Articles

Back to top button