Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
स्पोर्ट्स

भारत को श्रीलंका ने 4 विकेट से हराया, बराबर हुई सीरीज

दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 में श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से मात दी. इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. ये एक बेहद रोमांचक मैच था जिसमें आखिर में श्रीलंका ने बाजी मारी. सीरीज का तीसरा और निर्णायाक मुकाबला कल खेला जाएगा.

भारत के द्वारा दिए गए 133 रनों का पीछा करते हुए श्रींलका ने 19.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को जीत सकता है लेकिन अंत में श्रीलंका ने आखिरी ओवर में बाजी मारी. श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 40 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.

दूसरे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए. धवन ने 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 29 और रुतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके.

दूसरे टी20 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता है. टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से इस मैच में 4 नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से भारत के कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ा है.

भारतीय टीम में खेलने वाले 11 खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती.

श्रीलंका की टीम- अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, दुशमंथा चमीरा.

Related Articles

Back to top button