Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेशराज्य

पत्रकारों में भारी आक्रोश अभी तक नहीं गिरफ्तार हुये राघवेंद्र के हत्यारे! राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा!

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर। बीते दिनों महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक अभियुक्त को पकड़ न सकी! जिससे जनपद सीतापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार संगठनों व पत्रकारों ने पत्थरशिवाला परिसर से काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे ।जहां पर पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी बिसवां मनीष कुमार को सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक पत्रकार के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे जेल भेजा जाए। मृतक के परिवार को समुचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी व परिवार को मुआवजा के तौर पर एक करोड़ की मदद प्रदान की जाए। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं मृतक पत्रकार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व्यवस्था की जाए ।ज्ञापन देने के बाद सभी पत्रकार शहीद स्मारक पर इकट्ठा होकर मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । पत्रकारों के साथ अधिवक्ता गण भी शामिल हुए और उन्होंने भी इस घटना की घोर निंदा की और विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आर एन सिंह,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरूण नाथ सिंह, आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन जॉइंट सचिव भारतेन्दु शुक्ला, पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार जोशी पीयूष बाजपेई अश्वनी त्रिपाठी मधुकर वर्मा आशुतोष तिवारी राजू बाजपेई नीरज श्रीवास्तव हरिशंकर गुप्ता विजय अवस्थी विनोद कुमार सोनी अनुराग पाठक पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला,राकेश नंद संतोष कठोरिया पंकज वर्मा, नायर साकेब प्रवीण श्रीवास्तव अतुल त्रिवेदी अजय कुमार,मिश्रीलाल सहित सैकड़ो पत्रकारों सहित बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेन्द्र बाजपेई, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन बिसवां ललित प्रकाश शर्मा, एडवोकेट चाँद, एडवोकेट एवं वरिष्ठ लेखक आनंद मेहरोत्रा सहित भारी संख्या में एडवोकेट मौजूद रहे!पत्रकारों में भारी आक्रोश अभी तक नहीं गिरफ्तार हुये राघवेंद्र के हत्यारे!
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा!
बिसवां /सीतापुर-बीते दिनों महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक अभियुक्त को पकड़ न सकी! जिससे जनपद सीतापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार संगठनों व पत्रकारों ने पत्थरशिवाला परिसर से काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे ।जहां पर पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी बिसवां मनीष कुमार को सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक पत्रकार के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे जेल भेजा जाए। मृतक के परिवार को समुचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी व परिवार को मुआवजा के तौर पर एक करोड़ की मदद प्रदान की जाए। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं मृतक पत्रकार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व्यवस्था की जाए ।ज्ञापन देने के बाद सभी पत्रकार शहीद स्मारक पर इकट्ठा होकर मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । पत्रकारों के साथ अधिवक्ता गण भी शामिल हुए और उन्होंने भी इस घटना की घोर निंदा की और विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आर एन सिंह,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरूण नाथ सिंह, आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन जॉइंट सचिव भारतेन्दु शुक्ला, पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार जोशी पीयूष बाजपेई अश्वनी त्रिपाठी मधुकर वर्मा आशुतोष तिवारी राजू बाजपेई नीरज श्रीवास्तव हरिशंकर गुप्ता विजय अवस्थी विनोद कुमार सोनी अनुराग पाठक पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला,राकेश नंद संतोष कठोरिया पंकज वर्मा, नायर साकेब प्रवीण श्रीवास्तव अतुल त्रिवेदी अजय कुमार,मिश्रीलाल सहित सैकड़ो पत्रकारों सहित बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेन्द्र बाजपेई, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन बिसवां ललित प्रकाश शर्मा, एडवोकेट चाँद, एडवोकेट एवं वरिष्ठ लेखक आनंद मेहरोत्रा सहित भारी संख्या में एडवोकेट मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button