Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
अंतर्राष्ट्रीय

अपनी कुर्सी बचाने के लिए बाजवा और ISI से मुलाकात करेंगे इमरान

नई दिल्ली। आज पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान एक बार फिर देश को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इमरान खान आज अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में इमरजेंसी लगा सकते हैं। इन अटकलों के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई डीजी ने इमरान के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इमरान के संबोधन से कुछ देर पहले सेना प्रमुख और आईएसआई का उनके घर आकर मिलना कई संभावनाओं को बल दे रहा है।

इससे पहले इमरान सरकार के कैबिनेट मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया, ”इमरान खान इस्तीफा नहीं देंगे, वो आखिरी गेंद तक लड़ेंगे” पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक उठापटक जारी है। इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए हर संभावनाओं को तलाश रहे हैं। इससे पहले रविवार को इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान ने इमोशनल कार्ड चला था और खुद को पाक की आवाम का सबसे बड़ा हितैषी तो विपक्षी दलों को डकैत तक कह डाला।

बुधवार को एक और बड़ा आरोप लगाते हुए इमरान खान ने दावा किया देश से बाहर की ताकतें उन्हें सत्ता से बाहर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बुधवार शाम साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे के बीच इमरान एक बार फिर देश को संबोधित कर सकते हैं। इस संबोधन से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि इमरान खान देश में इमरजेंसी लागू कर सकते हैं। पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने की संभावनाओं को और बल तब मिला जब सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई डीजी इमरान खान से मिलने उनके घर पहुंच गए।

हालांकि इमरान और सेना प्रमुख के बीच क्या बातें हुई, ये पता नहीं लग सका है। लेकिन इमरान खान आज अपने संबोधन में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले दोपहर में उनकी पार्टी पीटीआई के साथ गठबंधन में एमक्यूएम पार्टी के नेताओं ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर विपक्ष के पाले में चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button