Breaking
एशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेना
उत्तर प्रदेशराज्य

अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला ने वृंदावन योजना स्थित कार्यालय परिसर का किया गया औचक निरीक्षण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। दिनांक 16.06.2026 को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला ने  वृंदावन योजना स्थित कार्यालय परिसर के समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, कार्यालय परिसर में पाए गए अनाधिकृत व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर आवास आयुक्त एवं सचिव ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्य व्यवस्था के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा कार्यालय में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी कार्य संस्कृति बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप आवास आयुक्त (लखनऊ ज़ोन) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button