Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
स्पोर्ट्स

रवि शास्त्री की जगह लेंगे पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ।

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया गया है. बुधवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने राहुल द्रविड़ को सर्वसम्मति से हेड कोच चुना.राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होगा और अब टीम द्रविड़ के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी. भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से राहुल द्रविड़ अपना कोचिंग कार्यकाल शुरू करेंगे.

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस पद का मिलना उनके लिए सम्मान की बात है और वो इस भूमिका के लिए तैयार हैं. राहुल द्रविड़ बोले, ‘मेरे लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनना बेहद सम्मान की बात है और मैं जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं. रवि शास्त्री की अगुवाई में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम को आगे लेकर जाऊंगा. मैंने ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ एनसीए, अंडर-19 और इंडिया ए में काम किया है. मैं जानता हूं कि सभी खिलाड़ियों के अंदर जज्बा है और वो हर दिन खुद में सुधार करना चाहते हैं. अगले दो सालों में कई बड़े टूर्नामेंट आ रहे हैं और हमारा लक्ष्य वहां बेहतरीन प्रदर्शन करना है.’

राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने पर क्या बोले सौरव गांगुली?

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने नए हेड कोच राहुल द्रविड़ का स्वागत किया. गांगुली ने कहा, ‘द्रविड़ का बतौर हेड कोच स्वागत है. राहुल खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी भारतीय क्रिकेट की सेवा की है. राहुल द्रविड़ ने कई युवा खिलाड़ियों को एनसीए में तैयार किया जो कि आज टीम इंडिया के लिे खेल रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि द्रविड़ अपने कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे.’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि टीम इंडिया के हेड कोच के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई दूसरा नहीं हो सकता. जय शाह ने कहा, ‘अगले दो सालों में दो वर्ल्ड कप आ रहे हैं और राहुल द्रविड़ इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही इंसान हैं. एनसीए में इतने सालों तक क्रिकेटरों के साथ काम करने वाले द्रविड़ बेहतरीन कोच साबित होंगे और मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करेगी.’

बीसीसीआई ने रवि शास्त्री, भरत अरुण, आर श्रीधर और विक्रम राठौर को उनकी सेवा के लिए शुक्रिया कहा. शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने बेखौफ क्रिकेट खेला और उसने घर और विदेश में कमाल का प्रदर्शन किया. रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर 1 स्थान पर रही और उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई. शास्त्री की कोचिंग में भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी. इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के सभी मैच जीतकर भी इतिहास रचा. शास्त्री की अगुवाई में भारत ने अपने घर पर सभी 7 टेस्ट सीरीज जीतीं

Related Articles

Back to top button