Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी को मिली नई बहन, राखी बांध कर दिखाया प्यार

मुंबई। शिल्पा शेट्टी को एक शो के दौरान नई बहन ने राखी बांधकर प्यार दिखाया बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) इन दिनों अपने वर्कफ्रंट से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।एक्ट्रेस के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को वयस्क फिल्में बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद से शिल्पा भी लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सबको किनारे कर दोबारा डांस रियलिटी शो डांस ‘सुपर डांसर चैप्टर 4′ (Super Dancer Chapter 4) के सेट पर वापसी की है, जहां से वायरल हो रहा उनका लेटेस्ट वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।सुपर डांसर चैप्टर 4′ (Super Dancer Chapter 4) के सेट से सामने आए वीडियो में शो की जज गीता कपूर (Geeta Kapoor), शिल्पा को सरप्राइज देते हुए उन्हें राखी बांधती नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने शो के होस्ट और अपने मुंह बोले भाई परितोष को भी राखी बांधी। गीता ने इस दौरान कहा कि,’हम रक्षा बंधन में सिर्फ भाइयों को ही राखी क्यों बांधते हैं। हर मुश्किल घड़ी में शिल्पा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मेरा और आपका रिश्ता बीते 3 सालों में बढ़ता गया है और चौथे सीजन में पक्का सा हो गया है। मैं इसे और ज्यादा पक्का करना चाहती हूं।’

 

गीता कपूर की बातें सुन शो के कंटेस्टेंट्स, होस्ट और खुद शिल्पा शेट्टी भी इमोशनल हो जाती हैं। इस दौरान गीता कपूर, इशारों-इशारों में एक्ट्रेस को मंच पर आने को कहती हैं। दोनों को स्टेज पर एक-दूजे को गले गाते देखा जाता है। इसके बाद गीता मां शिल्पा को राखी बांदती हैं और शिल्पा भी इस चीज को दोहराती देखी जाती हैं। साथ ही शिल्पा को कहते सुना जाता है,’गीता को पता है कि मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ूंगी और वो बोले या न बोले, पर वो भी मेरे साथ हमेशा रहेंगी।’

 

गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी के इस राखी वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। जिसे अबतक 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही यूजर्स को कमेंट कर गीता और शिल्पा दोनों पर प्यार लुटाते देखा गया है।

Related Articles

Back to top button