Breaking
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंदअखिलेश का नीतीश के राज्यसभा जाने पर हमला, कहा- हम तो PM पद से चाहते थे विदाईसिद्दरमैय्यह का बच्चों के लिए बड़ा फैसला, 16 वर्ष से कम के बच्चो के सोशल मीडिया पर लगेगा बैनधुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर टला, 4 घंटे लंबी हो सकती है यह फिल्मतेहरान की शॉपिंग स्ट्रीट पर अटैक, 200 बच्चों की मौत पर UNICEF ने जताई चिंताकारबी आंगलोंग में सुखोई-30MKI क्रैश, सुरक्षा पर उठे सवालनीतीश ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह भी थे साथUS एम्बेसी पर ड्रोन अटैक से भड़के डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- जल्द लेंगे बदला!Israel-Iran वॉर में 3 भारतीय नाविकों की मौत, रेड सी से होर्मुज तक संकट गहराया
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

सपा नेता आज़म खान 23 महीने बाद जेल से रिहा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी  के  क़द्दावर  नेता पिछले  23 महीने से जेल में बंद आजम खान आज रिहा हो गये। बेटे अदीब आजम उन्हें लेने सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- आज के हीरो आजम साहब हैं।

आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह 9 बजे होनी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई के दौरान नया पेंच सामने आ गया। आजम पर रामपुर कोर्ट में एक केस चल रहा था, जिसमें 6 हजार रुपए के जुर्माने के आदेश हुए थे।

उन्होंने जुर्माना नहीं भरा था, इसलिए रिहाई रोक दी गई थी। 10 बजे कोर्ट खुलते ही जुर्माने की रकम जमा की गई। वहां से ईमेल के जरिए सूचना जेल भेज दी गई। इसके बाद रिहाई प्रक्रिया शुरू हुई।

आजम के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने उन्हें बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में जमानत दी थी। तभी पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ दी थीं। 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने इन धाराओं को खारिज कर दिया, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हो गया। यह आखिरी मुकदमा था, जिस पर आजम को जमानत मिल गयी है।

Related Articles

Back to top button