Breaking
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदी
स्पोर्ट्स

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान ने फिर जीत दर्ज कराई अपने नाम |

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इस बार अगर कोई सबसे ज़्यादा चर्चा में टीम है तो वो पाकिस्तान है जिसने अपने पहले मैच से जो शानदार पारी खेल कर बढ़त बनाई है वो क़बीले तारीफ है, अभी तक के हुए मुक़ाबलों में पाकिस्तान नॉटआउट रही है ,कल हुए मैच से सभी को अंदाज़ा था की जीत किसकी होगी , पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नामीबिया के खिलाफ शानदार खेल से मैच अपने नाम किया और साथ ही अपनी खेलभावना से करोड़ों फैन्स का दिल भी जीत लिया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान जब नामीबिया के गेंदबाज जैन फ्राइलिंक गिर गए, तो क्रीज पर मौजूद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ही तुरंत उनका हालचाल पूछने पहुंच गए। पाकिस्तान ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और सेमीफाइनल का टिकट कटाने वाली पहली टीम बन गई है। नामीबिया के खिलाफ जीत इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत थी।
नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम पर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टीम को शानदार शुरुआत दी। पाकिस्तान की पारी का छठा ओवर था और जैन फ्राइलिंक अपना पहला ओवर फेंकने आए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर फ्राइलिंक अपने फॉलोथ्रू के दौरान बैलेंस खो बैठे और मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद पाकिस्तान के दोनों बैटर समेत नामीबिया टीम के कुछ खिलाड़ी फ्राइलिंक का हाल पूछने पहुंच गए। फ्राइलिंक के पास सबसे पहले कप्तान बाबर पहुंचे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसके लिए पाकिस्तानी टीम की खेलभावना की खूब तारीफ भी हो रही है।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाए, जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन ही बना सकी।बाबर ने 70 और रिजवान ने नॉटआउट 79 रनों की पारी खेली। ग्रुप-2 में पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला अब 7 नवंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान अभी तक भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और नामीबिया के खिलाफ मैच जीत चुका है।

Related Articles

Back to top button