Breaking
ग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेश
राष्ट्रीय

कल्याण सिंह के किए PM मोदी ने अंतिम दर्शन, कहा की ‘प्रभु श्री राम चरणों में दें स्‍थान’

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के आवास पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा गया है. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने परिजनों से मुलाकात के बाद कहा, ‘हम सभी उनके आदर्शो और संकल्पो को पूरा करने के लिए और परिश्रम करेंगे. भगवान श्रीराम उनकी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे. गौरतलब है कि कल्याण सिंह का बीती रात 9 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया. 89 साल के राजनेता ने लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में आखिरी सांस ली.

प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के परिजन से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना प्रकट की. इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘कल्याण सिंह जी ने अपने नाम को सार्थक किया और जीवन भर लोगों के लिए काम करते हुए जनकल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी. वो जनसामान्य के लिए प्रेरणा का प्रतीक बने.’ इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कल्याण सिंह के आदर्शों और संकल्पों से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश में कोई कमी ना रखें.

पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोक भवन और प्रदेश बीजेपी दफ्तर में भी रखा जाएगा. उसके बाद उनकी पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उन्होंने 23 अगस्त को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की हैं. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जायेगा.

कल्याण सिंह छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इस घटना के बाद सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Related Articles

Back to top button