Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
राष्ट्रीय

आज चलेंगी दिल्ली में तेज हवाएं,मुंबई में हुई मानसून की पहली बारिश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. आज मुंबई में मॉनसून की दस्तक के साथ तेज बारिश हुई है. इसके अलावा दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को भी जल्द मॉनसून की पहली बारिश देखने को मिल सकती है. मॉनसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

मुंबई मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयंत सरकार ने कहा कि मुंबई में आज मॉनसून आ चुका है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर 10 जून तक इसका अनुमान रहता है लेकिन इस बार मॉनसून ने वक्त से पहले ही दस्तक दे दी है. इससे पहले क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा, ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने के संकेत हैं.’ मुंबई के विभिन्न हिस्से में बीते दिन बारिश हुई थी.

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था. आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

मुंबई और आस-पात के इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश को मौसम विभाग ने मॉनसून के पहले की बारिश बताया था. विभाग के मुताबिक यहां लगातार धीमी और तेज बारिश हुई, ये मॉनसून की नहीं बल्कि उससे पहले की बारिश है.

वहीं, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. बीते दिन का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का अधिकतम तापमान है. मौसम अधिकारी ने बुधवार को मोटे तौर पर आसमान साफ रहने और धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग की माने तो आज पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा के उत्तरी तट और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा कर्नाटक के तटीय इलाके, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

Related Articles

Back to top button