Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
राष्ट्रीय

चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, गदगद जयंत चौधरी, बाटे मिठाइयां

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है. वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने दादाजी को भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई है. रालोद मुखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा दिल जीत लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मिठाई भी खिलाई हैं. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद रालोद मुखिया अपने हाथों से रालोद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी गदगद हैं. उन्होंने कहा, “ये बहुत बड़ा दिन है. मेरे लिए भावुक और यादगार पल है. मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है. देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं. पीएम मोदी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं. जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है.”
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हैं. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा बहुत बधाई और चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने की थी. जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है, मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी.वी. नरसिम्हा राव  के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है.”

Related Articles

Back to top button