Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsस्पोर्ट्स

अपने घर में नही कर पाए जीत सुरक्षित, न्यूजीलैंड ने किया शानदार प्रदर्शन ।

न्यूजीलैंड ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए कानपुर टेस्ट बचा लिया. टीम इंडिया के पास कानपुर टेस्ट जीतने का अच्छा मौका था लेकिन वो जीत से एक विकेट दूर रह गई. एजाज पटेल और रचिन रवींद्र की जोड़ी 52 गेंदों तक विकेट पर खड़ी रही और टीम इंडिया जीत से चूक गई. रचिन रवींद्र और एजाज पटेल विकेट पर डटे रहे और दोनों ने कमाल का डिफेंस दिखाया.

अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्पिन गेंदबाजों को दोनों बल्लेबाज आसानी से खेल गए. न्यूजीलैंड की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार अर्धशतक ठोका. विलियम समरविले ने भी 110 गेंदों में 36 और कप्तान केन विलियमसन ने 112 गेंदों में 24 रन बनाए.

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक ठोका और दूसरी पारी में उनके बल्ले से कमाल अर्धशतक निकला. मुश्किल परिस्थितियों में श्रेयस अय्यर ने 105 और 65 रनों की पारियां खेली. गेंदबाजी में पहली पारी में अक्षर पटेल ने 5 विकेट लिए वहीं दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा का जलवा दिखा. जडेजा ने दूसरी पारी में 4 और अश्विन ने 3 विकेट लिए.

खेल के 5वें दिन का हाल

खेल के 5वें दिन के शुरुआती सत्र में न्यूजीलैंड ने कमाल का डिफेंस दिखाया. टॉम लैथम तो सॉलिड दिखे ही लेकिन विलियम समरविले ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. भारत को दिन की पहली कामयाबी उमेश यादव ने दिलाई जिन्होंने समरविले को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. समरविले ने 36 रन बनाए. इस जोड़ी के टूटने के बाद कीवी कप्तान विलियमसन और टॉम लैथम ने क्रीज पर खूटा गाड़ दिया. दोनों बल्लेबाज लगभग 20 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे. टॉम लैथम ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया लेकिन एक खराब गेंद पर वो अपना विकेट दे बैठे. लैथम को अश्विन ने बोल्ड किया.

लैथम का विकेट गिरते ही भारतीय स्पिनरों ने कीवी टीम पर शिकंजा कस दिया. रॉस टेलर महज 2 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने. हेनरी निकोल्स महज 4 गेंदों में पैवेलियन लौट गए, उन्हें अक्षर पटेल ने निपटाया. कीवी टीम को सबसे बड़ा झटका 70वें ओवर में लगा जब विलियमसन जडेजा की नीचे रहती गेंद पर निपट गए. टॉम ब्लंडेल को अश्विन ने बोल्ड किया. काइल जेमीसन और टिम साउदी भी रवींद्र जडेजा के शिकार हो गए और ऐसा लगा कि अब टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी. लेकिन 9वां विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी पूरी 52 गेंदों तक विकेट पर टिक गई और रचिन रवींद्र और एजाज पटेल ने मैच बचा लिया.

Related Articles

Back to top button