Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेश

भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ।

चित्रकूट : कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक और समाज सेवी ने थामा कांग्रेस का दामन .जनपद चित्रकूट के लोकप्रिय जनसेवक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( R ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान शिवसागर पांडेय ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्वाइन की है, वह हमेशा दुखी पीड़ितों की सेवा करते रहे हैं और जुल्म ज्यादती के खिलाफ संघर्ष किया है गरीबों को न्याय दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश के नौजवानों किसानों व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों के हित में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, देश की रक्षा सुरक्षा में भी कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है देश को आजाद कराने में भी कांग्रेस पार्टी का ही अद्वितीय योगदान रहा है , इन सब खूबियों को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है और पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आस्था व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button