Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा और बीजेपी में घमासान जारी ,सपा के निशाने पर भाजपा

LUCKNOW: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने मौजूदा सरकार पर देश के हालात के बारे में तंज कसे भाजपा को निशाना बनाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है लूटमार चोर बाजारी और भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है गुंडागर्दी और मोब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है देश में अराजकता का माहौल है सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और बेचा जा रहा है केवल नाम बदल लेने मात्र से देश का विकास असंभव है।

किसान बर्बाद हो गया है। महीना से किसान सड़कों पर पड़ा है उसकी कोई सुनने वाला नहीं है अखिलेश प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि नौजवान के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। प्रदेश का 90 फीसदी पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है। व्यापारी दुखी हैं। इतना अत्याचार और अन्याय पहले कभी नहीं हुआ था। किसान को गेहूं, धान सहित अन्य फसलों की लागत नहीं मिल रही है। महंगाई की मार से सभी परेशान हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता मिलेगी। इसके बाद प्रदेश में हर वर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।

अखिलेश के समक्ष बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर विभिन्न दलों के लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इसमें पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर शिववचन राम ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। ईसाई समाज के फादर रेवरेंट सीएल मैसी और पास्टर इंचार्ज रेवरेंट रितेश जोशुआ के साथ समाज के 21 लोग सपा में शामिल हुए। इसी तरह डॉ आजम मीर खां, नर्गिस नायाब, जावेद अहमद, अब्दुल अलीम, पप्पू रिजवान, कांग्रेस सेवा दल के डॉ मोहम्मद वासिफ ने भी सपा की सदस्यता ली।

पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम 17 सितंबर से विभिन्न जिलों में अपना बूथ क रो मजबूत अभियान की शुरुआत करेंगे। वह आरक्षित विधानसभा सीटों में संगोष्ठी के जरिए लोगों को समाजवादी नीतियों से वाकिफ कराएंगे। यह कार्यक्रम 17 को सीतापुर के मिश्रिख से शुरू होगा। इसके बाद 18 को फर्रुखाबाद के कायमगंज, 19 को कन्नौज में होगा। वह 23 अक्टूबर तक 15 विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठी क रेंगे।

Related Articles

Back to top button