Breaking
अयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज
अंतर्राष्ट्रीय

जंग छोड़कर भाग रहे रूस के चेचेन फाइटर, जानिए वजह

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे क्रूर लड़ाके कहे जाने वाले रूस के चेचेन फाइटर (Chechen fighters) क्या यूक्रेन में वाकई अपना कोई कमाल दिखा पा रहे हैं. इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने रूस की ओर से यूक्रेन में लड़ने आए चेचेन लड़ाकों पर बड़ी बात कही है. एजेंसी का कहना है कि चेचेन लड़ाकों जिन्हें Kadyrovites भी कहा जाता है, अब उनके पैर उखड़ रहे हैं. वे यूक्रेन (Ukraine) में जंग छोड़कर वापस चेचन्या (Chechnya) की राजधानी ग्रोज्नी भाग रहे हैं.

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, SBU का दावा है कि जंग शुरू होने के शुरुआती 3 हफ्तों में चेचेन लड़ाकों (Chechen fighters) की मौत की दर बहुत ज्यादा हो गई. जिससे उनके हौंसले पस्त हो चुके हैं और अब वे जंग को बीच में छोड़कर वापस चेचन्या भाग रहे हैं.

दुनिया के सबसे क्रूर लड़ाके कहे जाने वाले चेचेन फाइटर (Chechen fighters) जंग शुरू होने के पहले दिन यानी 24 फरवरी से यूक्रेन के खिलाफ हमलों में शामिल हैं लेकिन वहां पर उन्हें बड़ी दुर्गति झेलनी पड़ रही है.

जंग शुरू होने पर पुतिन के भरोसेमंद और चेचन्या के सबसे बड़े लीडर रमजान कादिरोव ने यूक्रेनी सैनिकों को बड़ी धमकी दी थी. उसने अपने चेचेन फाइटर को आदेश दिया था कि जो भी यूक्रेनी सैनिक सरेंडर से इनकार कर करे, उसे वहीं खत्म कर दिया जाए. उसने यूक्रेनी (Ukraine) सेना के अड्डों को भी खत्म करने का आदेश दिया था.

जंग शुरू होने के 2 दिन बाद 26 फरवरी को, यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 50 किलोमीटर दूर Gostomel के एक गांव में मिलिट्री बिल्डिंग पर रूस का झंडा फहराते हुए चेचेन लड़ाके देखे गए थे. चेचेन लड़ाकों (Chechen fighters) के इस वीडियो की यूक्रेन की सेना ने भी पुष्टि की थी लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि रणनीतिक वजहों से उसने वह बिल्डिंग पहले ही खाली कर दी थी और वहां पर चेचेन लड़ाकों ने कोई बहादुरी नहीं दिखाई.

लड़ाई के 3 दिन बाद ही चेचेन लड़ाकों (Chechen fighters) की 141 वीं मोटराइज्ड रेजिमेंट के कमांडर जनरल Magomed Tushayev की यूक्रेनी सैनिकों के पलटवार में मौत हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद चेचेन लड़ाकों ने 26 और 28 फरवरी को गोस्टोमेल के हवाई अड्डे पर पैराड्रॉप करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन (Ukraine) सैनिकों ने पैराशूट के सहारे उतर रहे कई सौ चेचेन लड़ाकों को हवा में ही मार गिराया.

यूक्रेनी सेना का दावा है कि राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए Kadyrovites फाइटर्स का काफिला Bucha शहर से आगे बढ़ रहा था. जिसे यूक्रेन की एयर फोर्स ने अटैक करके मलबे के ढेर में बदल दिया. इस हमले में भी सैकड़ों चेचेन लड़ाकों (Chechen fighters) को जान गंवानी पड़ गई थी.

Related Articles

Back to top button