Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
स्पोर्ट्स

रवि शास्त्री ने किया बड़ा दावा, शुभमन गिल रोहित को जिता सकता है टी20 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के पहले 15 मुकाबलों से ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल लीग कितनी बेहतरीन हो रही है. सभी मैच अबतक बेहद कांटे के हुए हैं. खासकर इस साल युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री को भी आईपीएल से एक खिलाड़ी बेहद पसंद आया है. शास्त्री ने माना है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए कमाल दिखाता हुआ नजर आएगा.

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बेहतरीन उभरता हुआ बल्लेबाज करार किया है. शास्त्री का मानना है कि गिल अपने अपार स्ट्रोक्स की वजह से टी20 फॉर्मेट के लिए पूरी तरह फिट हैं. गिल आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. 22 साल का यह खिलाड़ी इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर के ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्का करना चाहेगा. शास्त्री का भी ये मानना है कि गिल भारतीय टीम को खिताब जीत हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में गिल के प्रदर्शन पर बात करते हुए शास्त्री ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ क्रिकेट लाइव पर कहा, ‘गिल देश और विश्व क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है. अगर वह इसी तरह खेलता है तो वह बड़े स्कोर बना सकता है. जब वह क्रीज पर जम जाता है तो बल्लेबाजी कितनी आसान दिखती है.’ उन्होंने कहा, ‘उसमें गेंद को सीमा से बाहर भेजने का भी दमखम है, समय है और ताकत है. वह खेल के इस फॉर्मेट के लिए ही बना है. उसका शॉट सेलेक्शन और स्ट्राइक रोटेशन उसे दबाव कम करने में मदद करते हैं.’

गिल ने मौजूदा आईपीएल में अपने खेल से प्रभावित किया है और आगामी हफ्तों में उसके कुछ प्रभावशाली पारियां खेलने की उम्मीद है. शास्त्री ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो खराब गेंद को बाहर भेजने में सक्षम है. शार्ट गेंद खेलने में माहिर है.’ उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में, अच्छी बल्लेबाजी पिच पर आप अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना सकते हो, आप एक नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हो, इससे आपका आत्मविश्वास ही बढ़ेगा.’

Related Articles

Back to top button